शीशे से बनी एक लड़की पत्थर के नगर में आई शीशे से बनी एक लड़की पत्थर के नगर में आई वो ढूँढ रही थी मोती और पत्थर से टकराई शीशे से बनी एक लड़की पत्थर के नगर में आई शीशे से बनी ये लड़की इस बात से है अनजानी शीशे से बनी ये लड़की इस बात से है अनजानी जब रेत चमकती है तो लगती है दूर से पानी ये फूल है सब काग़ज़ के, लेकिन वो समझ ना पाई शीशे से बनी एक लड़की पत्थर के नगर में आई वो ढूँढ रही थी मोती और पत्थर से टकराई शीशे से बनी लड़की से कह दो कि ना बाद में रोना शीशे से बनी लड़की से कह दो कि ना बाद में रोना कुछ लोग हैं जो पीतल के कहते हैं वो ख़ुद को "सोना" ये झूठ का पुल टूटेगा और गहरी है ग़म की खाई ये झूठ का पुल टूटेगा और गहरी है ग़म की खाई शीशे से बनी एक लड़की पत्थर के नगर में आई वो ढूँढ रही थी मोती और पत्थर से टकराई